शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज की दवा को यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि इस दवा का इस्तेमाल खून में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने पर किया जाता है।

कंपनी को इस दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Febuxostat यानी फेबुक्सोस्टैट के जेनरिक संस्करण की दवा को यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। यूएसएफडीए से इस दवा के 40 और 80 एमजी (MG) यानी मिलीग्राम क्षमता वाली दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई मोरैया में होगी जो गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। फेबुक्सोस्टैट का इस्तेमाल हाइपरयूरिसेमिया यानी खून में यूरिक एसिड की अधिक मात्रा को कम करने के लिए किया जाता है,खासकर वैसे मरीजों में जो गाउट से पीड़ित हैं। वैसे मरीज जिनका इलाज allopurinol यानी एलोप्यूरिनॉल से किया जा रहा है, लेकिन वो असरदार नहीं है या बेहतर तरीके से काम नहीं कर रहा है, या फिर एलोप्यूरिनॉल से उनका इलाज नहीं किया जा सकता है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 3.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर आज 3.24% चढ़ कर 457.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 10 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख