शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज की दवा को यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली

 जायडस लाइफसाइंसेज (जिसे पहले कैडिला हेल्थकेयर के नाम से जाना जाता था) की सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली है। दवा के लिए यह अंतिम मंजूरी कंपनी की सब्सिडियरी जायडस वर्ल्डवाइड डीएमसीसी (DMCC) को मिली है।

 खास बात यह है कि कंपनी को इस दवा की बिक्री के लिए 180 दिनों का एक्सक्लूसिव अधिकार मिला है। कंपनी को यह मंजूरी ब्रेक्सपिप्राजोल (Brexpiprazole) दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल साइजोफ्रेनिया के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह दवा 0.25,0.5,1, 2, 3 और 4 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद होगा। खास बात यह है कि इस दवा के लिए अर्जी देने वाली जायडस लाइफसाइंसेज पहली कंपनी है। कंपनी ने इस दवा के लिए पाराग्राफ-IV सर्टिफिकेशन के तहत दवा के लिए अर्जी दी थी। पाराग्राफ-IV सर्टिफिकेशन के तहत दवा के लिए अर्जी दिए जाने से ही कंपनी को बिक्री के लिए 180 दिनों का एक्सक्लूसिव अधिकार मिला है।

ब्रेक्सपिप्राजोल दवा का इस्तेमाल डिप्रेशन से जुड़े मामलों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल व्यस्कों में बड़े स्तर पर डिप्रेशन से जुड़े मामलों में किया जाता है। साथ ही व्यस्कों सहित 13 साल और इससे बड़े उम्र के बच्चों में साइजोफ्रेनिया के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका में इस दवा की सालाना बिक्री 154.8 करोड़ डॉलर है। कंपनी को अब तक 340 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 431 दवाओं के लिए अर्जी दी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी देना शुरू की है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 0.65% गिर कर 449.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 12 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख