शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 31% बढ़ा

 कोटक महिंद्रा बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजे बेहतर रहे हैं। कोटक बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 31% बढ़कर 2791.9 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 2131.4 करोड़ मुनाफा रहा था।

 शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में 30.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और वह 4334.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 5652.9 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) यानी ग्रॉस एनपीए 2.08% से घटकर 1.9% तक आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) यानी नेट एनपीए 0.55% से घटकर 0.43% के स्तर पर आ गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर 5.17% से बढ़कर 5.47% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक के प्रोविजन में तिमाही आधार पर 8.6% की बढ़ोतरी हुई है और यह 137 करोड़ रुपया हो गया है। वहीं सालाना आधार पर प्रोविजन 131.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 148.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बैंक के लोन वृद्धि में 22.9 फीसदी की ग्रोथ हुई और यह 2.52 लाख करोड़ से बढ़कर 3.10 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है।

रिटेल माइक्रोफाइनेंस लोन में सबसे तेज वृद्धि 121 फीसदी जबकि क्रेडिट कार्ड बकाए में वृद्धि 85 फीसदी तक रही है। बैंक के जमा वृद्धि में 12.9% की वृद्धि हुई है। बैंक का पुट कॉल रेश्यो (PCR) 77.6% दर्ज हुआ है। वित्त वर्ष 2023 के बाकी बचे समय के दौरान बैंक का एनसीडी (NCD) के जरिए 1500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 के दौरान शेयरधारकों से 7000 करोड़ जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

(शेयर मंथन, 22 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख