शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक का मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा

ऐक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफे में 61.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 3614 करोड़ रुपये से बढ़कर 5853 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं  शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) में 32.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।  शुद्ध ब्याज आय 8652.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 11459.3 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 सकल एनपीए (Gross NPA) 2.5 फीसदी से घटकर 2.38 फीसदी के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) में भी कमी देखने को मिली है और यह 0.51% से घटकर 0.47% के स्तर पर आ गया है।बैंक के शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) में भी वृद्धि देखी गई है और यह 3.96% से बढ़कर 4.26% हो गया है। जहां तक प्रोविजन का सवाल है तो सालाना आधार पर इसमें 7.7 फीसदी की वृद्धि देखी गई है और यह 1334.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1437.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 549.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1437.7 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक के शुद्ध एडवांस में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। घरेलू लोन में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।वहीं डिपॉजिट (जमा) वृद्धि में 9.9% की वृद्धि हुई है। करेंट अकाउंट सेविंग अकाउंट (CASA) में 0.48% बढ़कर 44 फीसदी हो गया है। तीसरी तिमाही में बैंक ने 10.4 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं, वहीं खर्च में सालाना आधार पर 42% की वृद्धि हुई है। बीएसई (BSE) पर बैंक का शेयर 2.50% गिर कर 910.05 प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख