शेयर मंथन में खोजें

एबी कैपिटल के तीसरी तिमाही में मुनाफे में 5.7 गुना की बढ़ोतरी

एबी कैपिटल ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5.7 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 576.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3269.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कंपनी की आय 5711.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 6894 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी का एडजस्टेड मुनाफे में 13.1 फीसदी की गिरावट आई है और यह 576.74 करोड़ रुपये से घटकर 501.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी के लोन बुक में 47 फीसदी की बढ़ोतरी दिखी है और यह 72,994 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 13099 करोड़ रुपये का लोन बांटा है। कंपनी के लेंडिंग बुक में भी 40 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 85869 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के लाइफ इंश्योरेंस ग्रॉस प्रीमियम में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 4328 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का वीएनबी (VNB) यानी वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस का मार्जिन 15.5 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस तिमाही में 14 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ हो गई है। कंपनी ने इस तिमाही में 62 नई शाखाएं खोली है। कंपनी के कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर अब 1200 हो गई है।

(शेयर मंथन 2 फरवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख