शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कंपनी का मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 273 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वहीं कंपनी के कंसोलिडेटेड आय में 9.2% की वृद्धि हुई है। कंपनी की आय 3173.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3463.9 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफे में 11 फीसदी की गिरावट देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 693 करोड़ रुपये से घटकर 620 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं मार्जिन में कमी देखने को मिली है। मार्जिन 21.8 फीसदी से घटकर 17.9 फीसदी रह गई है।

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के प्रबंध निदेशक ग्लेन सलदान्हा ने कहा कि कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। बड़े स्तर पर चुनौतियों के बावजूद सभी बाजार में कारोबार का प्रदर्शन बढ़िया रहा भारतीय कारोबार में भी सेकेंडरी बिक्री अच्छी रही है। अमेरिकी कारोबार में भी सुधार देखने को मिला है। यूरोपियन कारोबार में भी बढ़िया बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत के फॉर्मूलेशन कारोबार में 6.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।

फॉर्मूलेशन कारोबार से आय 1006.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1074.5 करोड़ रुपये हो गई है। तीसरी तिमाही में उत्तरी अमेरिका में कारोबार से आय में 10.6 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। आय 756.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 837.3 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं यूरोपीयन कारोबार से आय में 29.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 380.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 493.2 करोड़ रुपये हो गई है।

 

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख