शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टैंडअलोन मुनाफे में आई गिरावट

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 489 करोड़ रुपये से घटकर 257 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

 वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 5785 करोड़ रुपये से बढ़कर 6196 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 922 करोड़ रुपये से घटकर 478 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भारी गिरावट देखी गई है। मार्जिन 15.9% से घटकर 7.7% के स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल-दिसंबर के दौरान कंपनी के मुनाफे में 17 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं आय में 26 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। कंपनी के मुताबित घरेलू खपत अच्छी रही है। अर्थव्यवस्था से जुड़ी बड़े वैश्विक हलचल का असर निर्यात कारोबार पर देखा गया है। लागत कीमतों में बढ़ोतरी से ऑपरेशनल मुनाफे पर असर देखा गया है। कंपनी नए उत्पादों को बाजार में लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी का फोकस स्पेश्यालिटी सेगमेंट में ज्यादा फोकस है। कंपनी के केमिकल कारोबार की आय 10 फीसदी बढ़कर 2582 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कामकाजी मुनाफा 8 फीसदी गिरकर 488 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। दिसंबर 2022 तक पेंट कारोबार के लिए पूंजीगत खर्च की रकम 1,817 करोड़ रुपये रही है जो कुल आवंटन का 18 फीसदी है। कंपनी के मुताबिक सभी इकाई के निर्माण का काम सही रास्ते पर है। कंपनी ने "स्टेट ऑफ द आर्ट" अनुसंधान और विकास केंद्र शुरू कर दिया है। कंपनी ग्राहकों के लिए इनोवेटिव उत्पादों के विकास पर फोकस कर रही है ताकि उनका अनुभव बेहतर हो सके।

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख