शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में शैफलर इंडिया का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा

औद्योगिक और ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी शैफलर इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 21 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है।

 कंपनी ने चौथी तिमाही में पिछले साल के 190.64 करोड़ रुपये के मुकाबले 231 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। वहीं कंपनी की आय में 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 1,523.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,794.70 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। साल 2022 में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के 629.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 879.20 करोड़ रुपये रहा है। जहां तक सालाना आधार पर मुनाफे में वृद्धि का सवाल है तो यह करीब 40 फीसदी की है। वहीं 2022 में कंपनी की आय 2021 के 5,560.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,867.42 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष कदम ने कहा कि तिमाही आधार पर बिक्री में तेजी जारी रहेगी। साथ ही कंपनी उथल-पुथल वाले माहौल से निपटने के लिए कदम उठा रही है। कंपनी का ऑपरेशनल स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाने पर फोकस है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 4.35% चढ़ कर 2953 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख