शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया को सीएलएसए ने सेल रेटिंग दी, लक्ष्य भाव भी घटाया

जानी-मानी विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने वोडाफोन आइडिया के तिमाही नतीजों को देखने के बाद इसके शेयरों को बेचने की सलाह दी है। वोडाफोन आइडिया के लिए सेल रेटिंग के साथ जारी अपनी रिपोर्ट में सीएलएसए ने कहा है कि इसके तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों से कमजोर रहे हैं। सीएलएसए ने इसका लक्ष्य भाव 6 रुपये से घटा कर 5 रुपये कर दिया है।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 7990 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 7234.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) सालाना आधार पर 17.4% बढ़कर 135 रुपये रही।

वोडाफोन आइडिया का शेयर गुरुवार (16 फरवरी) को 3.23% गिरावाट के साथ 7.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसके भाव 7.75 रुपये के उच्च स्तर और 7.40 के निचले पर भी गये। आज सुबह यह स्टॉक 7.70 रुपये पर खुला था।
(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख