शेयर मंथन में खोजें

कल्पतरु पावर को मिले 3,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और सब्सिडियरी को नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को कुल 3,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर अलग-अलग कारोबार के लिए मिले हैं।
कंपनी को 1481 करोड़ रुपये के ऑर्डर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार के लिए मिले हैं। 

वहीं कंपनी के ईपीसी (EPC) यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कारोबार के लिए 1509 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कंपनी को व्यावसायिक इमारत के निर्माण के लिए 195 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ (CEO) मनीष मोहनोत ने कहा कि, कंपनी खासकर वाटर और ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में नए ऑर्डर मिलने से खुश है। कंपनी को इस कारोबार में आगे भी वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के बाद वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल ऑर्डरबुक 22,672 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। अलग-अलग कारोबार मिलने से वृद्धि के लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा बढ़ता है। मौजूदा समय में कंपनी का कारोबार 30 देशों में चल रहा है। कंपनी का कारोबार 68 देशों तक फैला हुआ है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.64% गिर कर 505 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 20 फरवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख