शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में मेन फार्मा का जेनेरिक पोर्टफोलियो खरीदने का ऐलान किया

फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's Laboratories) ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी मेन फार्मा (Mayne Pharma) का जेनेरिक पोर्टफोलियो खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये। यह सौदा डॉ रेड्डीज की सहयोगी कंपनी डॉ रेड्डीज लैब एसए ने अमेरिका में मेन फार्मा के यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को खरीदने के लिए किया है।

कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में ज्यादातर महिला स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद हैं। इसमें 40 ऐसे उत्पाद हैं जो अभी बाजार में नहीं आये हैं। इसके अलावा इसमें 45 व्यावसायिक उत्पाद हैं, जबकि चार उत्पाद पाइपलाइन में हैं। कंपनी ने बताया कि यह सौदा 10.5 करोड़ डॉलर का है, जिसमें से नौ करोड़ डॉलर का भुगतान कैश में किया जायेगा।


हालाँकि इस खबर का डॉ रेड्डीज के शेयर पर कोई खास असर नहीं देखने को मिला। आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 70.10 रुपये का नुकसान देखने को मिला और यह 1.56% की गिरावट के साथ 4421 रुपये पर बंद हुए।

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख