शेयर मंथन में खोजें

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई रेन इंडस्ट्रीज

रेन इंडस्ट्रीज ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड आधार पर घाटे से मुनाफे में आ गई है।

 कंपनी 97 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 90 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 4026 करोड़ रुपये से बढ़कर 5457 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली कमी देखने को मिली है। मार्जिन 12.1% से घटकर 11.5% हो गया है। कंपनी का एडजस्टेड कामकाजी मुनाफा 487 करोड़ रुपये से बढ़कर 658 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी को 17 करोड़ रुपये का इंप्येरमेंट घाटा हुआ है। कंपनी के एडवांस्ड मटीरियल सेगमेंट कारोबार पर एनर्जी कीमतों में तेजी से असर देखने को मिला है। मौजूदा तिमाही के दौरान उत्पादन में कमी रही। कंपनी के सीमेंट सेगमेंट आय में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह बिक्री वॉल्यूम में बढ़ोतरी रही। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.22% चढ़ कर 153.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 28 फरवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख