शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा ने विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया

दवा कंपनी सन फार्मा ने एक्सचेंज को जानकारी दी है वह विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 143.30 करोड़ रुपये में मौजूदा शेयरधारकों से खरीदी है। कंपनी बाकी के 40 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण तय शर्तों के साथ भविष्य में करेगी।

 सन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (इसमें सब्सिडियरी और दूसरी संबंधित कंपनियां शामिल हैं) ने एक करार का ऐलान किया है जिसमें विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण मौजूदा शेयरधारकों से करेगी। यह अधिग्रहण नकदी में होगा। साथ ही मई 2023 तक यह सौदा पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी 60 फीसदी हिस्से के लिए करीब 143 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स एनिमल हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी जानवरों से जुड़े दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग,फूड सप्लीमेंट्स के अलावा ओवर द काउंटर (OTC) दवाओं का उत्पादन करती है। कंपनी की आय 2021-22 में 29.92 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि हाल ही में सन फार्मा ने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में डर्मा प्रोडक्ट्स को कंसर्ट (Concert) के अधिग्रहण के जरिए शामिल किया है। हाल ही में कंपनी ने इसका अधिग्रहण पूरा किया है। कंपनी ने जनवरी में 57.6 करोड़ डॉलर में कंसर्ट के अधिग्रहण के लिए करार किया था।

(शेयर मंथन, 25 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख