शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग कंपनी में ट्रांसफर किया

एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress) को दूसरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस ऐंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर की है।

 यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गई है। कारोबार हस्तांतरण से स्पाइसजेट को 2,555.77 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय हुई है। इसके अलावा कंपनी के कर्ज में भी कमी देखने को मिलेगी। साथ ही स्पाइसएक्सप्रेस स्वतंत्र तौर पर फंड जुटा सकेगी। कंपनी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने का फैसला लंबी अवधि की रणनीति के तहत लिया गया है। इस फैसले से लॉजिस्टिक कारोबार के वैल्युएशन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।अजय सिंह के मुताबिक कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने का फैसला हमारे वृद्धि में अहम कदम साबित होगा। इसका फायदा कंपनी को आने वाले समय में मिलेगा।

वित्त वर्ष 2023 के अप्रैल-दिसंबर के दौरान स्पाइसएक्सप्रेस ने 51.4 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्गो ऐंड लॉजिस्टिक्स कारोबार में वृद्धि दर्ज कराने के साथ
ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के प्रभावी सुविधा मुहैया कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्पाइसजेट का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.31% चढ़ कर 31.01 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

 

(शेयर मंथन, 3 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख