शेयर मंथन में खोजें

एंकर निवेशकों से एवलॉन टेक्नोलॉजी ने 389 करोड़ रुपए जुटाए

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि कंपनी एंकर इन्वेस्टर्स से 389 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ (IPO) जल्द ही खुलने वाला है। कंपनी ने 89.27 इक्विटी शेयर 24 फंड हाउस को 436 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया है।

 इन शेयरों के आवंटन से कंपनी ने 389 करोड़ रुपए जुटाए हैं। एवलॉन टेक्नोलॉजी ने जिन फंड हाउस को शेयर आवंटित किया है उसमें नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (AB Sun Life), एचडीएफसी (HDFC) लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, फ्रैंकलिन इंडिया म्यूचुअल फंड, अशोका इंडियाअपरचुनिटी फंड, एचडीएफसी (HDFC) म्यूचुअल फंड और व्हाइट ओक कैपिटल शामिल हैं। एवलॉन टेक्नोलॉजी की आईपीओ (IPO) में करीब 320 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करने की योजना है। वहीं कंपनी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 545 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री करेगी। ऑफर फॉर सेल में प्रोमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा यानी प्राइस बैंड 415-436 रुपए के बीच रखा है। कंपनी का शेयर आम जनता के सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अप्रैल से खुलेगा। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरुरतों के साथ सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने 75 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी क्यूआईआई (QII) के लिए सुरक्षित है, वहीं 15 फीसदी गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रखा गया है। बाकी का 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया है। एवलॉन टेक्नोलॉजी का गठन 1999 में किया है। कंपनी की भारत और अमेरिका सहित कुल 12 मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। आईपीओ के लिए जेएम (JM) फाइनेंशियल,डीएएम (DAM) कैपिटल एडवाइजर्स, आईआईएफएल (IIFL) सिक्योरिटीज ऐंड नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी ऐंड सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए गए हैं। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर 18 अप्रैल को लिस्ट होगी।

 

(शेयर मंथन, 1 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख