शेयर मंथन में खोजें

पुणे में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

 रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह जमीन पुणे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर लग्जरी प्रोजेक्ट विकसित करेगी। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि पुणे के करीब कोरेगांव पार्क में 4 एकड़ जमीन खरीदी है। प्राथमिक तौर पर कंपनी की इस जमीन पर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने की है। कंपनी के मुताबिक इस जमीन पर 7.5 लाख वर्ग फीट विकसित होने की संभावना है। कंपनी को विकसित जमीन से 1000 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है। हालाकि कंपनी ने सौदे से जुड़ी रकम के बारे में जानकारी नहीं दी है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ सालों में लग्जरी घरों की मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी का इस शहर में यह पहला लग्जरी प्रोजेक्ट है। आपको बता दें कि गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज ग्रुप की रियल एस्टेट सब्सिडियरी है। कंपनी का मुख्य फोकस चार शहरों में प्रोजेक्ट विकसित करने पर है। इसमें दिल्ली-एनसीआर (NCR), मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR), पुणे और बंगलुरू है। कंपनी आउटराइट परचेज के जरिए जमीन का अधिग्रहण कर रही है। साथ ही संयुक्त तौर पर जमीन के मालिक के साथ विकसित करने को लेकर समझौता कर रही है। कंपनी की इस रणनीति के जरिए कारोबार विस्तार पर फोकस है।

 (शेयर मंथन, 1 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख