शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से जेनरिक दवा एसिटाजोलामाइड (Acetazolamide) को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से दवा की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली है।

 इस दवा का इस्तेमाल आंखों से जुड़ी बीमारी ग्लूकोमा (glaucoma) में किया जाता है। यह दवा दो अलग-अलग क्षमताओं मसलन 125 और 250 मिली ग्राम में उपलब्ध होगी। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई में होगी जो हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित है। एसिटाजोलामाइड का इस्तेमाल ग्लूकोमा के इलाज में किया जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों में दबाव बढ़ जाता है, जिससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी चली जाती है। दवा के इस्तेमाल से आंखों में दबाव कम होता है। इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल पेट, सिरदर्द, सांसों की लंबाई से जुड़ी दिक्कतों को भी कम करने में इसका इस्तेमाल होता है। साथ ही ऊंचाई से लगने वाले डर को कम करने में दवा का इस्तेमाल होता है। वहीं कुछ खास तरह के मिर्गी को नियंत्रित करने में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। इस दवा के इस्तेमाल से शरीर में अतिरिक्त पानी को कम करने में मदद करता है। अमेरिकी बाजार में इस दवा का सालाना कारोबार 1.6 करोड़ डॉलर है।

 

(शेयर मंथन, 10 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख