शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला का नोवार्टिस फार्मा के साथ डायबिटीज की दवा के लिए लाइसेंसिंग करार

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला ने नोवार्टिस फार्मा एजी (AG) के साथ लाइसेंसिंग करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार डायबिटीज की दवा के लिए किया है। इस करार के तहत सिप्ला डायबिटीज की दवा की
मैन्युफैक्चरिंग के साथ उसकी मार्केटिंग भी कर सकेगी।

 कंपनी गैल्वस रेंज (Galvus range) का उत्पादन के साथ इसकी बिक्री भी कर सकेगी। इसका इस्तेमाल चाईप-2 डायबिटीज के इलाज में किया जाता है। यह करार 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में सिप्ला ने बताया है कि उसने स्विटजरलैंड की फार्मा कंपनी नोवार्टिस फार्मा एजी के साथ परपेचुएल यानी बिना अवधि का लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इसके तहत वह गैल्वस और गैल्वस कॉम्बिनेशन ब्रांड्स वाले दवा की मैन्युफैक्चरिंग के साथ मार्केटिंग भी कर सकेगी। इस सौदे के बाद सिप्ला की भारतीय बाजार में डायबिटीज कैटेगरी में प्रभुत्व और बढ़ जाएगा। इस समझौते को कुछ रेगुलेटरी मंजूरियां लेनी होंगी। आपको बता दें कि गैल्वस DPP4 यानी डाईपेप्टिडाइल पेप्टिडेज-4 सेक्टर में नामी ब्रांड है। साथ ही ओरल डायबिटीक मेडिकेशन कैटेगरी में दवा का नाम काफी जाना माना है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.59% चढ़ कर 907.20 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख