शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस ने फिलीपींस में रेसिंग बाइक TVS NTORQ 125 को उतारा

दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस (TVS) मोटर ने सोमवार को ऐलान किया कि TVS NTORQ 125 को बाजार में उतारा है। कंपनी ने फिलिपींस में चल रहे मकीना ऑटो शो में इस रेस संस्करण TVS NTORQ 125 को बाजार में उतारा है।

 इस नई बाइक में टीवीएस (TVS) स्मार्ट एक्सोनेक्ट (SmartXonnect) TM से लैस है। इस सुविधा के जरिए चालक अपने स्मार्टफोन को स्कूटर के साथ जोड़ सकता है। साथ ही कई ऐसे स्मार्ट सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसमें एडवांस और पूरी तरह से डिजिटल इन्सट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है जिसमें 60 से ज्यादा सुविधाएं मौजूद हैं। आपको बता दें कि इसके बाजार में आने के समय से ही फिलिपींस के जेनरेशन जेड (Z) का यह लोकप्रिय मॉडल है।

इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट डायरेक्टर जे थंगराजन ने कहा कि, युवाओं में इस मॉडल के लोकप्रिय होने का कारण इसका लुक और इसके साथ मिलने वाली सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि TVS NTORQ 125 को फिलिपींस के बाजार में ग्राहकों को यह मॉडल काफी अच्छा लगा है। रेस संस्करण का यह बाइक आने वाले दिनों में लोगों के बीच में अपनी और जगह बनाने में कामयाब होगा। टीवीएस (TVS) मोटर्स का का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.54% चढ़ कर 1,169.45 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 17 अप्रैल,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख