शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी एस्ट्राडिओल ट्रांसडर्मल सिस्टम यानी Estradiol Transdermal System के लिए मिली है।

 कंपनी को Estradiol के उत्पादन और बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को जेनरिक फीमेल हॉर्मोन के लिए मंजूरी मिली है, जो मीनोपॉज के लक्षण को कम करनें में मददगार साबित होता है। इस दवा का इस्तेमाल शरीर में गर्मी बढ़ने से रोकने के लिए किया जाता है। यह स्थिति मासिक धर्म यानी मेंस्ट्रूअल पीरियड जिसे मीनोपॉज भी कहा जाता है, के खत्म होने के बाद पैदा होती है। इस दवा की अमेरिका में सालाना बिक्री19 लाख डॉलर है। इसका इस्तेमाल मीनोपॉज के बाद हड्डियों के क्षरण (Postmenopausal Osteoporosis) को रोकने में किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद स्थित मोरैया इकाई में किया जाएगा। जायडस लाइफसाइंसेज का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.78% चढ़ कर 515.75 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी को अब तक 363 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 440 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी ने 2003-04 से दवाई के लिए अर्जी देना शुरू किया है।

 

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख