शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 50% बढ़ा

इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 1361.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2043 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 3985 करोड़ रुपये से बढ़कर 4670 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है।

 बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 2.06% से घटकर 1.98% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट NPA 0.62% से घटकर 0.59% के स्तर पर पहुंच गया है। प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 1462 करोड़ रुपये से घटकर 1030 करोड़ रुपये हो गया है। प्रोविजन में 29% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं प्रोविजनिंग तिमाही आधार पर 1064 करोड़ रुपये से घटकर 1030 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं बैंक ने 14 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक के कुल आय में 16 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है और यह 6,823 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अन्य आय में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 2,514 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं चौथी तिमाही में ऑपरेटिंग मुनाफा 11 फीसदी वृद्धि के साथ 3379 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,758 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध मार्जिन 4.28% के स्तर पर आ गया है। कंपनी के जमा में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 3.36 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख