शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफा करीब135 फीसदी बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 135 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 1612 करोड़ रुपये से बढ़कर 2187 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 35.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 2.94% से घटकर 2.47% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट NPA 0.47% से घटकर 0.25% के स्तर पर पहुंच गया है। प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 365 करोड़ रुपये से बढ़कर 945 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अन्य आय 57% बढ़कर 822 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने 1.30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं बोर्ड ने 7500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है। बीएसई पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 8.16% चढ़ कर 30.08 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख