शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 0.7% बढ़ा, बायबैक को बोर्ड मंजूरी

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.7% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 3053 करोड़ रुपये से बढ़कर 3075 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कंसो आय में 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

 आय 23229 करोड़ रुपये से घटकर 23190 करोड़ रुपये हो गया है। डॉलर आय 0.7% बढ़कर 280.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 282.3 करोड़ रुपये हो गया है। EBIT में 0.9% की बढ़ोतरी रही है। EBIT 3624 करोड़ रुपये से बढ़कर 3658 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसो मार्जिन 15.6% से बढ़कर 15.8% हो गया है। वहीं आईटी सर्विस मार्जिन बिना बदलाव के 16.3% पर बरकरार रहा। इसके अलावा बोर्ड ने 12000 करोड़ रुपये के बायबैक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कंपनी 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक करेगी। यह बायबैक टेंडर रूट के जरिए होगी। बायबैक में प्रोमोटर और प्रोमोटर ग्रुप के शामिल होने का इरादा है। कॉन्स्टेंट करेसी आय में वृद्धि -0.6% रही है। एट्रिशन दरों में गिरावट देखने को मिली है और यह पिछली तिमाही के 21.2% से घटकर 19.2% के स्तर पर आ गया है।

(शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख