शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में Bajaj Consumer Care का शुद्ध लाभ 13% बढ़ा, 500% लाभांश देगी कंपनी

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड (BCCL) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में 13% बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 36 करोड़ रुपये था, और पिछली तिमाही की तुलना में 22% अधिक था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 500% लाभांश की भी घोषणा की है।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 15% बढ़कर 246 करोड़ रुपये पर पहुँच गई, जो पिछले साल 215 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 185 करोड़ रुपये से 14% बढ़कर 210 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। मार्च तिमाही में बीसीसीएल की कुल आय 13% बढ़कर 260 करोड़ रुपये रही है।

कंपनी का एबिटडा 18.7% बढ़कर 43 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 36 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन बढ़कर 17.4% पर पहुँच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16.8% था। मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में बीसीसीएल का शुद्ध लाभ 18% घटकर 139 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022 में यह 170 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की परिचालन आय एक साल पहले के 867 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% बढ़कर 949 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अपने शेयरधारकों के लिए 500% लाभांश की भी घोषणा की है, जिसका अंकित मूल्य एक रुपये प्रति शेयर होगा। पिछले महीने कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15% से अधिक बढ़ा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर आज तकरीबन 4% की तेजी के साथ बंद हुआ। आज सुबह इसके भाव 172 रुपये पर खुले और दिन के उच्च स्तर 181.75 रुपये तक गये। शेयरों के भाव ने 170.05 रुपये के निचले स्तर को भी छुआ और शाम को 6.30 रुपये या 3.83% की बढ़त बनाकर 170.90 रुपये पर बंद हो गये।

(शेयर मंथन, 04 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख