शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स घाटे से मुनाफे में आई

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही में जबर्दस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 5408 करोड़ रुपये रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के 319 करोड़ के एडजस्टेड घाटे के मुकाबले 5623 करोड़ रुपये का एडजस्टेड मुनाफा दर्ज हुआ है।

 वहीं कंपनी की आय 35% बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाज मुनाफे में 47 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 8727 करोड़ रुपये से बढ़कर 12796 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में भी मामूली सुधार देखने को मिला है। मार्जिन 11.1% से बढ़कर 12.1% दर्ज हुआ है। पिछले साल के लिए 444 करोड़ के फॉरेक्स घाटे के मुकाबले 318 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फॉरेक्स लाभ हुआ है। वहीं कंपनी का अतिरिक्त घाटा 714 करोड़ रुपये से घटकर 215 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी को 758 करोड़ रुपये टैक्स खर्च के मुकाबले 621 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हुआ है। कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2024 में चिप आपूर्ति में सुधार लगातार जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 6 फीसदी से ज्यादा का EBIT लक्ष्य तय किया है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 300 करोड़ पाउंड निवेश की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2023 में सीएनजी गाड़ियों के कारोबार में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिजली से चलने वाली गाड़ियों के कारोबार में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 

(शेयर मंथन 12 मई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख