शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 57.5% गिरा

बंधन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 57.5% की गिरावट आई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 1902.3 करोड़ रुपये से घटकर 808.3 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय 2540.2 करोड़ रुपये से घटकर 2471.8 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का ब्याज से शुद्ध आय में 2.7% की गिरावट आई है। 

 तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (NPA) 7.15% से घटकर 4.87% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपी1.86% से घटकर 1.17% रह गया है। सालाना आधार पर एनपीए प्रोविजन 4.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 734.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 52.3% की कमी आई है। प्रोविजन 1541.5 करोड़ रुपये से घटकर 734.8 करोड़ रुपये रह गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 6.5% से बढ़कर 7.3% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक के लोन में 10% की वृद्धि हुई है। बैंक के जमा में 12% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तिमाही आधार पर कासा रेश्यो यानी सीएएसए (CASA) 2.90% से बढ़कर 39.3% हो गया है। बैंक ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। रिटेल डिविजन में वृद्धि 233% दर्ज की गई है। वहीं कमर्शियल बैंकिंग डिविजन में 72% की बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा तिमाही में बैंक ने 14 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।

 (शेयर मंथन, 20 मई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख