शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में जेएसडब्लू एनर्जी का मुनाफा 68 फीसदी घटा

निजी क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी जेएस डब्लू एनर्जी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में 68 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 864 करोड़ रुपये से घटकर 272 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। सालाना आधार पर आंकड़ों की तुलना करना बेहतर नहीं है क्योंकि पिछले साल कंपनी को 492 करोड़ रुपये का एकमुश्त आय हुई थी।

 वहीं कंपनी की आय में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 2,655 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,806 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। आय में बढ़ोतरी के पीछे ज्यादा जेनरेशन और रिन्युएबल क्षमता में वृद्धि के कारणहुआ है। कंपनी की वित्तीय लागत भी पिछले साल के 170 करोड़ रुपये के मुकाबले 233 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 1,728.62 करोड़ रुपये से घटकर 1,477.76 करोड़े रुपये रह गया है। वहीं आय में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 8,736 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,867 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। बोर्ड ने सज्जन जिंदल को अगले 5 साल के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। कामकाजी मुनाफे में 34 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1131.7 करोड़ रुपये से घटकर 745 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 46.4% से घटकर 27.9% के स्तर पर आ गया है।

 

(शेयर मंथन 23 मई,2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख