शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में ओएनजीसी मुनाफे से घाटे में आई

सरकारी ऑयल ऐंड गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने चौथी तिमाही में बहुत ही कमजोर नतीजे पेश किए हैं। ओएनजीसी चौथी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 11044.8 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 247.7 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कंपनी की आय में भी 5.9% की कमी आई है। आय 38583.3 करोड़ रुपये से घटकर 36292.6 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है।

 कामकाजी मुनाफा 20411.1 करोड़ रुपये से घटकर 16340 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन में भी कमी देखने को मिली है और यह 52.9% से घटकर 45% के स्तर पर आ गया है। कंपनी को 9235.1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। कंपनी के रियलाइजेशन में भी कमी आई है और यह 11.5% गिरकर 87.13 डॉलर से घटकर 77.12 डॉलर हो गया है। कच्चे तेल के उत्पादन में 3 फीसदी की गिरावट आई है। कच्चे तेल का उत्पादन 5.396 MMT से घटकर 5.235 MMT के स्तर पर आ गया है। वहीं गैस उत्पादन में भी 1.18% की कमी आई है। गैस का उत्पादन 5.356 BCM से घटकर 5.235 BCM (बिलियन क्यूबिक मीटर) तक के स्तर पर आ गया है। वैल्य एडेड प्रोडक्ट्स में भी 4.7% की कमी आई है और यह 642 KT से घटकर 612 के स्तर पर पहुंच गया है। बोर्ड ने 50 पैसे प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.87% गिर कर 158.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 29 मई, 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख