शेयर मंथन में खोजें

कैंसर की दवा के लिए सन फार्मा का फिलोजेन SpA के साथ करार

सन फार्मा ने फिलोजेन SpA के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार लाइसेंस के लिए किया है। इस करार के तहत विकसित हो रही कैंसर की दवा की बिक्री की जाएगी। कंपनी ने यह करार यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए किया है। इस करार के तहत फिलोजेन की स्पेश्यालिटी दवा Nidlegy की बिक्री की जाएगी। आपको बता दें कि Nidlegy एक कैंसर रोधी बायो फार्मास्यूटिकल दवा है जिसका तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है।

 आपको बता दें कि फिलोजेन एक स्विस-इटालियन कंपनी है जो Nidlegy को विकसित कर रही है। इस दवा का इस्तेमाल मेलानोमा और नॉन-मेलानोमा स्किन कैंसर के इलाज में होता है। समझौते के तहत सन फार्मा के पास Nidlegy दवा की बिक्री का एक्सक्लूसिव अधिकार होगा। फिलोजेन इस दवा से जुड़े सभी क्लीनिकल ट्रायल यूरोप में करेगी। इसके अलावा दवा की बिक्री के लिए सभी जरूरी मंजूरियां नियामक इकाइयों से भी लेगी। साथ ही दवा के उत्पादन और आपूर्ति की जिम्मेदारी भी फिलोजेन पर ही होगी। करार के तहत दवा की बिक्री से होने वाली आय में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 50:50 की होगी। हालाकि दोनों कंपनियों से इस करार से जुड़ी दूसरी जानकारियों को साझा नहीं किया है। फिलोजेन के पास इस दवा का इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकार होगा। सन फार्मा के पश्चिमी यूरोप के कारोबार प्रमुख के मुताबिक यह करार मरीजों को इनोवेटिव उत्पाद पहुंचाने के लक्ष्य के मुताबिक है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद Odomzo फ्रेंचाइजी के बाद इस समझौते से कंपनी मरीजों तक ज्यादा बड़े दायरे में दवाइयां मुहैया करा सकेगी।  

(शेयर मंथन 31 मई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख