शेयर मंथन में खोजें

सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन में प्रोमोटर ने 3.2 फीसदी हिस्सा बेचा

 सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन के प्रोमोटर ने कंपनी में 3.2 फीसदी हिस्सा बेचा। प्रोमोटर ने 3.2 फीसदी हिस्सा 957 करोड़ रुपये में बेचा। आपको बता दें कि ऑरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन का प्रोमोटर है। प्रोमोटर ने यह हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेची है।

 एनएसई (NSE) पर बल्क डील से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक प्रोमोटर ऑरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 1.90 करोड़ शेयर बेचे जो कि करीब 3.2% हिस्से के बराबर है। प्रोमोटर ने शेयरों की बिक्री 503.73 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की है। हिस्सा बिक्री से प्रोमोटर को 957 करोड़ रुपये मिले हैं। हिस्सा बिक्री के बाद प्रोमोटर ऑरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की हिस्सेदारी 33 फीसदी से घटकर 29.8 फीसदी रह गई है। BNP पारिबा आर्बिट्रेज ने भी 99.91 लाख से ज्यादा शेयर बेचे। शेयरों की बिक्री 541.61 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई। BNP पारिबा आर्बिट्रेज को शेयर बिक्री से करीब 541 करोड़ रुपये मिले। सिंगापुर सरकार की सोसायटी जनरल (Societe Generale) और BNP पारिबा आर्बिट्रेज ने करीब सोना बीएलडब्लू के 1.21 करोड़ से ज्यादा शेयरों की खरीद की। सोना बीएलडब्लू का शेयर 1.04% गिर कर 530.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 1 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख