शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दो दवाओं के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को वैरेनिसिलिन टैबलेट के जेनरिक दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। कंपनी को दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिली है।

 यह दवा 0.5 मिली ग्राम और 1 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद होगी। दवा के लिए मंजूरी मिलते ही कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतारेगी। इस दवा का इस्तेमाल धूम्रपान की आदत को छुड़ाने के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के अहमदाबाद स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) यानी विशेष आर्थिक क्षेत्र की फॉर्मूलेशन इकाई में किया जाएगा। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना करीब 50.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कारोबार है। कंपनी को यूएसएफडीए से डाइक्लोफिनाक सोडियम दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल सूजन और अर्थराइटिस के इलाज में किया जाता है। इस दवा का अमेरिका में 1.3 करोड़ डॉलर का सालाना कारोबार है। कंपनी का शेयर 1.20% चढ़ कर 516.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 13 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख