शेयर मंथन में खोजें

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को यूएसएफडीए से 2 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिली

ग्रैन्यूएल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि इस दवा को रिकॉर्ड 9 महीने में मंजूरी मिली है। कंपनी को Levetiracetam टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल वयस्कों में मिर्गी के इलाज में किया जाता है।

वहीं 1 महीने से ज्यादा और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों में आंशिक मिर्गी के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल होता है। यह दवा 250, 500, 750 और 1000 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद होगी। यह दवा यूसीबी (UCB) के केपरा टैबलेट के समान है। कंपनी को अब यूएसएफडीए से अब कुल 58 दवाओं की अर्जी के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसमें से 56 दवाओं के लिए अंतिम मंजूरी जबकि 2 दवाओं की अर्जी को शुरुआती मंजूरी मिली है।
इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 24.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। वहीं कंपनी को मेटोप्रोलोल सक्सिनेट यानी Metoprolol Succinate ER टैबलेट की अर्जी को भी यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। यह दवा 25, 50, 100 और 200 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद होगी। यह दवा टोपरोल की जेनरिक दावा है। इस दवा का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर कम करने के लिए किया जाता है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 32.1 करोड़ डॉलर है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.54% चढ़ कर 287.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 

(शेयर मंथन, 14 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख