शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस ने नेस्ट के साथ डिजिटल करार का विस्तार किया

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इंग्लैंड के सबसे बड़े वर्कप्लेस पेंशन स्कीम NEST के साथ लंबी अवधि के करार का विस्तार किया है। कंपनी ने यह करार नेस्ट के एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस को डिजिटल तौर पर ट्रांसफॉर्म करना है ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। साथ ही ग्राहकों यूनाइटेड किंगडम के लोगों को बेहतर रिटायरमेंट विकल्प मिल सके।

 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह करार 110 करोड़ डॉलर का ऑर्डर है। शुरुआती तौर पर यह करार 10 साल के लिए है। भविष्य में करार के आगे बढ़ने पर यह 150 करोड़ डॉलर का हो जाएगा। साथ ही करार की अवधि बढ़कर 18 साल की हो जाएगी। आपको बता दें कि टीसीएस, 2011 से ही मिलकर काम कर रहे हैं। इसी साल डिजिटल ऑटो एनरोलमेंट पेंशन पहली बार बाजार में उतारी गई थी। टीसीएस ने एक ग्रीनफील्ड ऑपरेशन विकसित की है जो ग्राहकों की सुविधा के मुताबिक है। यह मल्टी चैनल और सेल्फ सर्विस मॉडल के तौर पर काम करती है। नेस्ट लाखों ग्राहकों को रिटायरमेंट के लिए सुविधा मुहैया करा रही है। कंपनी टीसीएस (TCS BaNCS) की सुविधा दे रही है। कंपनी के इस आर्किटेक्चर के जरिए आसान इंटीग्रेशन के लिए एपीआई मुहैया करा रही है। यह सुविधा पेरोल प्रोवाइडर्स और फिनटेक कंपनियों के साथ साझा करती है।

 

(शेयर मंथन 24 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख