शेयर मंथन में खोजें

एबी फैशन को सीसीआई से टीसीएनएस क्लोदिंग के अधिग्रहण को मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) ने टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के अधिग्रहण के लिए यह मंजूरी आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड को मिली है। एबी फैशन ऐंड रिटेल टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग के 51 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी।

 आपको बता दें कि टीसीएनएस (TCNS) क्लोदिंग एक लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के कारोबार में मैन्युफैक्चरिंग, वितरण और बिक्री का काम शामिल है। इसके तहत महिलाओं के अपैरल, ज्वैलरी, फुटवियर और ब्यूटीप्रोडक्ट्स शामिल हैं जो कंपनी अलग-अलग ब्रांड्स के जरिए बेचती है। इसमें डब्लयू (W), ऑरेलिया (Aurelia), विशफुल, (Wishful), एलेवन (Elleven) और फोक सॉन्ग (Folk Song) शामिल हैं। कंपनी के कारोबार में होलसेल कैश और कैरी प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी इन उत्पादों की बिक्री फ्रेंचाइजी के जरिए करती है। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी ब्रांडेड उत्पादों की रिटेल बिक्री करती है जिसमें अपैरल, फुटवियर और एक्सेसरीज सेगमेंट शामिल है। कंपनी इन उत्पादों की बिक्री कई प्लैटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के जरिए करती है।एबी फैशन रिटेल का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.08% चढ़ कर 210.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 27 जून,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख