शेयर मंथन में खोजें

एलटीटीएस का वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में मुनाफा 8.5% गिरा

आईटी कंपनी एलटीटीएस (LTTS) यानी लार्सन ऐंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2024 के पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 8.5% गिरा है।

 कंसोलिडेटेड मुनाफा 340 करोड़ रुपये से घटकर 311 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 3% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आय 2371 करोड़ रुपये से घटकर 2301 करोड़ रुपये तक रह गया है। डॉलर आय 2.9% गिरकर 28.84 करोड़ से 28 करोड़ रह गया है। वहीं EBIT में 6.7% की गिरावट देखने को मिली है। EBIT 423.4 करोड़ रुपये से घटकर 395 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं मार्जिन में मामूली गिरावट रही है। मार्जिन 17.9% से घटकर 17.2% के स्तर पर पहुंच गया है। कॉन्सटेंट करेंसी में 2.9% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं एट्रिशन की दर तिमाही आधार पर 22.2% से घटकर 18.9% आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 150 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू रन रेट बरकरार रखने का भरोसा दिया है। कंपनी ने सभी 5 सेगमेंट में मजबूत ऑर्डर जीते हैं। कंपनी ने 20% से ज्यादा का कॉन्सटेंट करेंसी आय में वृद्धि का गाइडेंस बरकरार रखा है।
कंपनी के कारोबार में सालाना आधार पर उत्तरी अमेरिका में 3.2%, यूरोप 2.8%, भारत -19.7% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं विश्व के बाकी हिस्सों में -1.5% की वृद्धि दर्ज हुई है। एलटीटीएस का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.98% चढ़ कर 4,144.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के ट्रांसपोर्टेशन कारोबार मे तिमाही आधार पर 3.9%, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स 0.4%, टेलीकॉम, हाइटेक -12.8%, प्लांट इंजीनियरिंग -4.5% और मेडिकल डिवाइस में 0.8% की वृद्धि देखने को मिली है।

 

(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख