शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा 9.1% गिरा

 आईटी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 9.1% गिरा है।

 कंसोलिडेटेड मुनाफा 252 करोड़ रुपये से घटकर 229 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 2.9% की बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आय 2255 करोड़ रुपये से बढ़कर 2321 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डॉलर आय 2.9% बढ़कर 27.5 करोड़ से बढ़कर 28.29 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं EBIT में 13.5% की गिरावट देखने को मिली है। EBIT 347 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 15.4% से घटकर 12.9% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं टीसीवी (TCV) यानी टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यु 38.03 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले आठ तिमाही में आय में सबसे कम वृद्धि देखने को मिली है। वहीं एट्रिशन की दर तिमाही आधार पर 19.8% से घटकर 15.5% आई है। तिमाही आधार पर कंपनी ने 241 नए कर्मचारी जोड़े हैं।

कंपनी के बीएफएसआई (BFSI) सेगमेंट में तिमाही आधार पर आय में 33.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज कारोबार से आय में 18.6% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं सॉफ्टवेयर, हाईटेक कारोबार से आय में 48.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के कुल आय में उत्तरी अमेरिका कारोबार का हिस्सा 79.2%, यूरोप 9.7%, भारत 9.9% और 1.2% विश्व के बाकी जगहों से आई है।परसिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.72% गिर कर 5050.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 20  जुलाई 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख