शेयर मंथन में खोजें

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का पहली तिमाही में मुनाफा 10% बढ़ा

सीईआरसी (CERC) यानी सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से नियमित पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज की सुविधा देने वाली कंपनी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं।

 कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 10% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 76 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की आय 6% बढ़ी है। आय 98 करोड़ रुपये से बढ़कर 104 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कामकाजी मुनाफा 81 करोड़ रुपये से बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में गिरावट देखी गई है। मार्जिन 82.37% से घटकर 78% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की कुल आय में सालाना आधार पर 12% की बढ़ोतरी हुई है और यह 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बोर्ड ने गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम कर रहीं सुधा पिल्लई के कार्यकाल को अगले 5 साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 25 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 20% की गिरावट देखने को मिली है।

 

(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख