शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में यूपीएल का मुनाफा 81% गिरा

 एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है।

 कंपनी का मुनाफा 81% गिरा है। कंसो मुनाफा 877 करोड़ रुपये से घटकर 166 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के गाइडेंस में भी कटौती की है। कंपनी ने आय के लिए वृद्धि गाइडेंस 6-10% से घटाकर 1-5% करने का ऐलान किया है। कंपनी की आय में 17% की कमी आई है। कंपनी की आय 10821 करोड़ रुपये से घटकर 8963 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 32% की कमी आई है। कामकाजी मुनाफा 2343 करोड़ रुपये से घटकर 1592 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं मार्जिन में भारी गिरावट देखी गई है और यह 22% से घटकर 18% पर पहुंच गया है। वहीं कामकाजी वृद्धि गाइडेंस 8-12% से घटाकर 3-7% किया है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मांग धीमी रहने का अनुमान लगाया है।

पहली तिमाही में यूरोप बिक्री 27% घटकर 1259 करोड़ रुपये रही है। वहीं भारत में बिक्री 1% घटकर 2054 करोड़ रुपये आया है। पहली तिमाही में वॉल्यूम में 9% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने अपने स्पेश्यालिटी केमिकल कारोबार को अपनी सब्सिडियरी यूपीएल स्पेश्यालिटी केमिकल में ट्रांसफर करेगी। कंपनी को 43 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

 

(शेयर मंथन, 1 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख