शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 28% बढ़ा

इंडियन ओवरसीज बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। बैंक के मुनाफे में 28% की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडअलोन मुनाफा 392 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया है।

 ब्याज से शुद्ध आय में 32.4% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1754 करोड़ रुपये से बढ़कर 2323 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी सकल एनपीए (NPA) 7.44% से घटकर 7.13% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 1.83% से घटकर 1.44% दर्ज हुआ है। सालाना आधार पर प्रोविजन में % की कमी देखने को मिली है और यह 996 करोड़ रुपये से घटकर 838 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में % की कमी हुई है और यह 630 करोड़ रुपये से घटकर 838 करोड़ रुपये हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.53% से बढ़कर (NIM) 3.21% दर्ज हुआ है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 94.3% दर्ज हुआ है। बैंक की कुल आय तिमाही आधार पर 6% घटकर 622.7 करोड़ रुपये रहा है। वहीं सालाना आधार पर आय में 24% की वृद्धि दर्ज हुई है। बैंक के कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 14.79% से बढ़कर 16.56% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.63% गिर कर 26.27 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 31 जुलाई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख