शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में टाइटन का मुनाफा 2% गिरा

टाटा ग्रुप की फैशन, लाइफस्टाइल की रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी टाइटन ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 2% की गिरावट आई है।

 कंपनी का मुनाफा 793 रोड़ रुपये से घटकर 777 करोड़ रुपये आया है। वहीं कंपनी की आय में 19% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय 8961 करोड़ रुपये से बढ़कर 10306 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।कंपनी के ज्वैलरी कारोबार से आय 19% बढ़कर 9070 करोड़ रुपये हो गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर भारी मांग के कारण ऐसा संभव हो सका है। खरीदारों की संख्या में 14% की बढ़ोतरी हुई है। ज्वैलरी कारोबार में EBIT मार्जिन में कमी देखने को मिली है। इसकी वजह एकमुश्त डायमंड प्राइस इन्वेंट्री गेन रहा। वॉचेज और वियरेबल्स सेगमेंट से आय 13% बढ़कर 890 करोड़ रुपये रहा है। वियरेबल्स कारोबार में 81% की वृद्धि देखने को मिली है। आईकेयर सेगमेंट से आय 11% बढ़कर 203 करोड़ रुपये रहा है। वहीं उभरते कारोबार जैसे फ्रैग्नेंस, फैशन एक्सेसरीज और भारतीय परिधान कारोबार में 37% की सालाना वृद्धि देखने को मिली है। इस सेगमेंट में कंपनी को 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कैरटलेन कारोबार से आय 32% बढ़कर 640 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.10% गिर कर 2968.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 2 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख