शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 87.7% बढ़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में 87.7% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 2168.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4070 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 24.4% की वृद्धि हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 8838.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 10996.7 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस NPA 3.79% से घटकर 3.51% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 2.5% से बढ़कर 2.99% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन सालाना आधार पर 0.89% से घटकर 0.79% पर पहुंच गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के आरओए यानी (ROA) रिटर्न ऑन एसेट्स 0.68% से बढ़कर 1.11% हो गया है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) रिटर्न ऑन इक्विटी 13.63% से बढ़कर 20.03% हो गया है। वहीं गोल्ड लोन में 32.1% की बढ़ोतरी हो गई है। 


वैश्विक स्तर पर ब्याज से शुद्ध मार्जिन तिमाही आधार पर 3.53% से घटकर 3.27% हो गया है। वही घरेलू स्तर पर ब्याज से शुद्ध मार्जिन 3.65% से घटकर 3.42% के स्तर पर आ गया है। कासा रेश्यो (CASA) तिमाही आधार पर 42.25% से घटकर 40.33% हो गया है। वहीं प्रोविजन में सालाना आधार पर 15.5% की बढ़ोतरी हुई है और यह 1684.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1946.8 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 37% वृद्धि के साथ 1420.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1946.8 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं फ्रेश स्लिपेजेज यानी नए एनपीए (NPA) में सालाना आधार पर 33.2% की बढ़ोतरी हुई है। यह 2452 करोड़ रुपये से बढ़कर 3266 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर नए एनपीए में 45.7% की वृद्धि देखने को मिली है। यह 2242 करोड़ रुपये से बढ़कर 3266 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक एडवांस में 18% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं रिटेल एडवांस 24.8% बढ़ा है। वैश्विक जमा वृद्धि 16.2% रही है।

(शेयर मंथन, 06 अगस्त, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख