शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 11% गिरा

बायोकॉन ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 11% गिरा है। मुनाफा 167 करोड़ रुपये से गिरकर 149 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं आय में 60% की गिरावट देखी गई है। जहां तक तिमाही आधार पर आय में कमी का सवाल है तो केवल 9.3% का नुकसान है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 79% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 400 करोड़ रुपये से 715 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन मामूली बढ़ोतरी के साथ 19% से बढ़कर 21% हो गया है। वायट्रिस के अधिग्रहण के कारण ब्याज लागत 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 233 करोड़ रुपये हो गया है। वायट्रिस के अधिग्रहण के बाद नतीजों को सालाना आधार पर तुलना सही नहीं होगा। वहीं डेप्रिसिएशन में 64% की वृद्धि हुई है। डेप्रिसिएशन 218 करोड़ रुपये से बढ़कर 358 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सालाना आधार पर आरऐंडडी यानी रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट खर्च 59% बढ़ा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.95% गिर कर 256.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।   

(शेयर मंथन, 11 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख