शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 56% गिरा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 56% गिरा है। मुनाफा 809 करोड़ रुपये से घटकर 355 करोड़ रुपये रह गया है।

वहीं आय में 14% की गिरावट देखी गई है। आय करोड़ 7253 रुपये से घटकर 6238 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफे में % की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 1320 करोड़ रुपये से घटकर 673 करोड़ रुपये रह गया है। मार्जिन 18.2% से घटकर 10.8% हो गया है। कंपनी की अन्य आय 44 करोड़ रुपये से बढ़कर 116 करोड़ रुपये हो गई है। 

कंपनी की सीमेंट सब्सिडियरी अल्ट्राटेक की बिक्री वॉल्यूम में 20% की बढ़ोतरी हुई है और यह 29.96 एमटीपीए हो गई है। पिछले साल की तुलना में क्षमता इस्तेमाल 83% से बढ़कर 89% हो गई है। कंपनी की आय 17% बढ़कर 17,737 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही आधार पर कंपनी के केमिकल कारोबार से आय में 10% की गिरावट देखी गई है वहीं सालाना आधार पर आय में 21% की कमी देखने को मिली है।

वहीं विस्कोस कारोबार की सेल्स वॉल्यूम में तिमाही आधार पर 3% की कमी देखी गई है। वॉल्यूम 187 किलोटन रहा। वहीं आय 3584 करोड़ रुपये रही जबकि कामकाजी मुनाफा 390 करोड़ करोड़ रुपये रहा।
वहीं पेंट कारोबार पर कंपनी का कुल खर्च 3640 करोड़ रुपये हुआ है। बाजार में उतरने से लेकर ब्रांडिंग और मार्केटिंग का काम सही रास्ते पर है। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में पेंट कारोबार शुरू हो जाएगा।

 

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2023)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख