शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) का राइट्स (RITES) के साथ रेलवे साइडिंग के लिए करार का ऐलान

एनएचपीसी (NHPC) ने राइट्स (RITES) के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह शुरुआती करार रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए किया है। एनएचपीसी ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

 कंपनी ने 2880 मेगा वाट के दिबांग बहुउद्देश्यीय प्रोजेक्ट के लिए यह करार किया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण अरुणाचल प्रदेश में किया जाना है। कंपनी ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।इस करार में नई रेल कनेक्टिविटी के लिए कंसल्टेंसी सर्विस शामिल होंगी। इसमें लॉजिस्टिक्स और अन्य सर्विसेज के साथ रैपिड लोडिंग सिस्टम्स यानी आरएलएस (RLS: Rapid Loading Systems) भी शामिल है। एनएचपीसी की रिन्युएबल एनर्जी की कुल इन्सटॉल्ड क्षमता 7097.2 मेगा वाट की है। इसमें विंड और सोलर एनर्जी शामिल है। कंपनी की कुल 25 पावर स्टेशंस हैं जिसमें 1520 मेगा वाट की क्षमता सब्सिडियरी की है।

राइट्स भारत की ट्रांसपोर्ट कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग सेक्टर की नामी कंपनी है। कंपनी की सेवाएं कई सेक्टर और अलग-अलग इलाकों में फैले हुए हैं। एनएचपीसी का शेयर बीएसई पर 0.40% चढ़ कर 49.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ वहीं राइट्स का शेयर 0.80% गिर कर 474 रुपे प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 22 अगस्त,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख