शेयर मंथन में खोजें

लगातार ऑर्डर मिलने से भेल पर ब्रोकरेज हाउसेज का बढ़ा भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को लेकर ऐलान के बाद इनमें तेजी का रुझान बना हुआ है। इन्हीं कंपनियों में एक कंपनी भेल (BHEL) है। कंपनी को लगातार मिल रहे ऑर्डर्स के कारण ब्रोकरेज हाउस का भी भरोसा कंपनी पर बढ़ा है।

 इनमें Antique ने भेल पर खरीदारी का लक्ष्य देते हुए 110 रुपये से बढ़ाकर 158 रुपये कर दिया है। कंपनी को हाल ही में 800 मेगा वाट के 2 सुपर क्रिटिकल थर्मल प्रोजेक्ट स्टेज-II के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को ईपीसी (EPC) के तहत यानी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) यह ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के लारा में बनाया जायेगा। इकाई-I का काम 48 महीनों में पूरा करना होगा, वहीं इकाई-II का काम 52 महीनों में पूरा करना होगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 15600 करोड़ रुपये के करीब है। जहां तक ऑर्डर्स का सवाल है तो पिछले हफ्ते यानी 25 अगस्त को सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) यानी नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन से 12x240 मेगा वाट इलेक्ट्रो मैकेनिकल इकाई बनाने के लिए 2,242 करोड़ का ऑर्डर मिला था।इससे पहले अदाणी पावर से भी भेल को 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

वहीं नुवामा ने खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य 85 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई (ICICI सिक्योरिटीज ) ने भी खरीदारी के राय के साथ लक्ष्य 110 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया है। कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये है। जहां तक कंपनी के अलग-अलग सेगमेंट में ऑर्डर का सवाल है तो पावर सेगमेंट में 68.2%, इंडस्ट्री सेगमेंट 27.4% और एक्सपोर्ट सेगमेंट में 4.4% ऑर्डर है। शुक्रवार को भेल का शेयर 11.75% चढ़ कर 135.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 2 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख