शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी Isotretinoin यानी आइसोट्रेटिनोइन टैबलेट के लिए मिली है।

यह दवा 10 मिली ग्राम, 20 मिली ग्राम, 30 मिली ग्राम और 40 मिली ग्राम क्षमताओं में मौजूद होगी। कंपनी को एक्यूटिन (Accutane ) कैप्सूल के जेनरिक के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।इस दवा का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का इस्तेमाल कष्टप्रद सिस्टिक एक्ने जिसे नोडूलर एक्ने भी कहा जाता है, के इलाज में किया जाता है। इस दवा का इस्तेमाल दूसरे क्रीम जैसे बेंजोइल पेरॉक्साइड या क्लिंडामाइसिन के लगाने के बावजूद भी कारगर नहीं होता है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा। यह इकाई मोरैया में स्थित है। इस दवा का अमेरिका में सालाना कारोबार 16.5 करोड़ डॉलर का है। कंपनी को अब तक 378 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 444 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी देना शुरू किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.41% चढ़ कर 625.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख