शेयर मंथन में खोजें

टीपीआरईएल का सैन्यो स्पेशल स्टील के साथ सोलर इकाई लगाने के लिए करार

टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी ने सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट (Sanyo Special Steel) लिमिटेड के साथ करार किया है। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) की सब्सिडियरी है।

सब्सिडियरी ने यह करार कैप्टिव सोलर इकाई लगाने के लिए किया है। यह इस इकाई की क्षमता 28.125 मेगा वाट एसी (39.375 MWp) की होगी। एसएसएमआई (SSMI) के साथ यह करार टाटा पावर की एसपीवी (SPV) टीपी अल्फा लिमिटेड के साथ पीडीए (PDA) यानी पावर डिलीवरी एग्रीमेंट किया है। यह इकाई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित है और साल भर में 61.875 मिलियन इकाई बिजली पैदा करेगी। इसी इकाई से पैदा हुई बिजली सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया को आपूर्ति की जाएगी। इस सोलर एनर्जी इकाई से उत्पन्न बिजली के इस्तेमाल से एसएसएमआई के कार्बन उत्सर्जन में सालाना 42,534 टन की कमी आएगी। वहीं बुधवार को भी टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी को 4.4 मेगा वाट एसी (MW AC) ग्रुप कैप्टिव सोलर प्लांट के लिए आनंद ग्रुप से ऑर्डर मिला था टाटा पावर का शेयर 0.46% गिर कर 246.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 31 अगस्त 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख