शेयर मंथन में खोजें

नजारा टेक के बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दी

नजारा टेक के बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह रकम प्रेफरेंशियल आधार पर शेयर जारी कर जुटाएगी। कंपनी जेरोधा के संस्थापक निखिल और नितिन कामत
को शेयर जारी कर जुटाएगी।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी 14 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी 714 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर जारी करेगी। इसके मुताबिक कंपनी शेयर जारी कर 100 करोड़ रुपये की रकम जुटा पाएगी। यह शेयर कामत एसोसिएट्स को जारी किए जाएंगे जो इसके (साझेदारी फर्म निखिल और नितिन कामत) को रिप्रजेंट करते हैं। इसके अलावा शेयर एनके स्क्वैयर्ड (NKSquared) को जारी किए जाएंगे। इस खरीदारी के बाद निखिल कामत की हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 1 फीसदी से 3.5 फीसदी हो जाएगी। जेरोधा को जारी किए जाने वाले शेयर 6 महीने तक के लिए लॉक रहेंगे। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल निवेश की जरूरतों को पूरा करने के साथ वृद्धि के उद्देश्य को हासिल करने के लिए करेगी। साथ ही नए कंपनियों के अधिग्रहण के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।
नजारा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Nitish Mittersain ने कहा कि निखिल कामत ने तकनीक की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनको शेयर जार करना कंपनी के लिए काफी मूल्यवान साबित होगा। कंपनी भारत में डायवर्सिफाइड गेमिंग प्लैटफॉर्म बनाना जारी रखेगी। इस खबर के बाद शेयर ने 851.85 तक के ऊच्चतम स्तर को छुआ और आखिर में 10.20% चढ़ कर 837 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 4 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख