शेयर मंथन में खोजें

पुणे इकाई के लिए टाटा मोटर्स का टाटा पावर रिन्युएबल के साथ करार

टाटा मोटर्स और टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी ने पावर खरीद समझौते का ऐलान किया है। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी (TPREL) टाटा पावर की सब्सिडियरी है। इस करार के तहत 12 मेगा वाट क्षमता के ऑनसाइट सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए किया है।

यह प्रोजेक्ट टाटा मोटर्स के पुणे स्थित कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग इकाई में लगाई जाएगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस सोलर पावर प्रोजेक्ट के लगने से सामूहिक तौर पर सालाना कुल 1.75 करोड़ इकाई बिजली पैदा होगी। इससे पावर की सालाना जरूरत का महज 17.2% ही पूरा हो पाएगा। इससे सालाना करीब 12400 टन प्रति किलो वाट आवर कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। पावर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के 6 महीने के अंदर इस सोलर प्रोजेक्ट को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रोजेक्ट टाटा मोटर्स के लंबी अवधि के महत्वाकांक्षा को पूरा करने में मददगार साबित होगा। इस करार मे रूफटॉप सोलर पावर इकाई लगाना भी शामिल है। इस 12 मेगा वॉट पावर क्षमता वाली इकाई के लगने के बाद पहले से लगे 8.73 मेगा वॉट पावर में जुड़ जाएगी। इसके बाद क्षमता बढ़कर 20.73 मेगा वॉट पावर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल पुणे स्थित कमर्शियल गाड़ियों के कारोबार के लिए किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार के उपाध्यक्ष विशाल बादशाह ने कहा कि, कंपनी का फोकस ऑनसाइट के अलावा ऑफसाइट पर रिन्युएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने उत्तराखंड के पंतनगर इकाई में 16 मेगा वॉट पावर के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए करार किया था। क्षमता के हिसाब से यह राज्य का सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट है। टाटा पावर का शेयर बीएसई पर % चढ़कर रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 6 सितंबर 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख