शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी के बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार को बड़ा ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की कंपनी की सब्सिडियरी एलऐंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन को मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार को मिला है।

 आपको बता दें कि लार्सन ऐंड टूब्रो ऑर्डर की डिटेल साझा नहीं करती है। वह ऑर्डर के साइज के हिसाब से इसे बांट रखी है। कंपनी के लार्ज ऑर्डर को 2500-5000 करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा गया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को बंगलुरू में आवासीय टाउनशिप बनाने के लिए ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत 3627 अपार्टमेंट बनाना है जो 19 टावर में फैला होगा। इसके तहत करीब 97 लाख वर्ग फुट जमीन विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी को हैदराबाद में कमर्शियल टावर बनाने के लिए भी ऑर्डर मिला है। इसके तहत 2 इमारत का निर्माण शामिल है। दोनों इमारत की संयुक्त तौर पर बिल्ट अप एरिया 42 लाख वर्ग फुट है। वहीं कंपनी को आईआईटी (IIT) कानपुर से भी स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए ऑर्डर मिला है। साथ ही गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण भी करना है। इसके तहत 500 बेट की क्षमता वाले हॉस्पिटल का निर्माण करना है। कंपनी का शेयर 2.06% चढ़ कर 3090 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख